Dhanteras 2022 हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है।
शहर के बाजार में बर्तन, जेवर व आटोमोबाईल्स की दुकानें सजने लगी हैं। स्वर्ण व डायमंड आभूषण प्रतिष्ठान, आटोमाेबाईल प्रतिष्ठान, बर्तन की दूकान के प्रोपराईटर ग्राहकों के स्वागत को बेकरार है।
धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी
- धनतेरस पर स्टील और एल्युमिनियम से बनीं वस्तुएं गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल, ये दोनों ही शुद्ध धातु नहीं माने जाते। शास्त्रों में पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है।
- कई बार लोग पैसों की कमी के चलते या औपचारिकता के लिए धनतेरस पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीद लेते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
- धनतेरस पर कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. कांच के बर्तन, आइना या अन्य कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ होता ह।दरअसल, कांच में राहू का वास होता है।
- इसके अलावा चीनी मिट्टी से बने बर्तन या अन्य सामान लेना भी अशुभ माना जाता है। धनतरेस के शुभ अवसर पर चीनी मिट्टी से बनी चीजों को घर लाना बड़ा सकंट खड़ा कर सकता है।
- इस दिन लोहा खरीदने से बचें। माना जाता है कि इस दिन लोहा घर लाने से कलेश होता है. घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है।
- धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन सिर्फ सींक या फूल वाली झाड़ू खरीदना शुभ होता ह। इस दिन गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं। इसके बरकत रुक जाती है।
Comments
Post a Comment